Rajasthan CET Form Date 2024 राजस्थान सीईटी 2024 के फॉर्म कब भरे जाएंगे सम्पूर्ण जानकारी CET 12th
& Graduate Level की परीक्षा तिथि : राजस्थान सीईटी 2024 में फॉर्म अप्लाई
करने का इन्तेजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बोर्ड की तरफ से नोटिस आ गया हे
जिसमे सीईटी 2024 के आवेदन की सम्पूर्ण जानकारी दी गयी हे
CET (Common Entrance Test) एक प्रवेश परीक्षा है जो 12th (senior secondary
level) या उसके समकक्ष योग्यता प्राप्त विद्यार्थियों को सरकारी नोकरी के लिए
सेलेक्ट करने की एक परीक्षा हे जिसमे अभ्यर्थी को पास होने के लिए 35% मार्क्स
लेन होते हे फिर CET में प्राप्त नंबर के आधार पर अभ्यर्थियों को सेलेक्ट किया
जाता हे
राजस्थान सीईटी ग्रेजुएट लेवल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है इच्छुक
अभ्यर्थी निचे दिये गये लिंक से आवेदन कर सकते हे CET 2024 12th (senior
secondary level) के 02 सितंबर 2024 से 01 अक्टूबर 2024 तक अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म
भर सकेंगे |
Rajasthan CET Form 2024 Exam Scheme
| विषय विवरण | प्रश्नों की संख्या | कुल अंक | समय |
|---|---|---|---|
|
राजस्थान का इतिहास, कला, सांस्कृतिक, साहित्य, परंपरा और विरासत, भारत एवं राजस्थान का भूगोल, राजस्थान पर विशेष बल के साथ भारतीय राजनीतिक व्यवस्था, राजस्थान की अर्थव्यवस्था, दैनिक विज्ञान (EVERYDAY SCIENCE), तार्किक विवेचन एवं मानसिक योग्यता, सामान्य हिन्दी, General English, कम्प्यूटर का ज्ञान, समसामयिक घटनाएं। |
150 | 300 | 03:00 HR |
- सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे तथा सभी प्रश्नों के अंक समान होगें।
-
किसी प्रश्न के गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंकन (Negative Marking) नहीं
किया जाएगा। - सभी प्रश्न सीनियर सैकण्डरी स्तर के होंगे।
राजस्थान का इतिहास, कला, सांस्कृतिक, साहित्य, परंपरा और विरासत :
- प्राचीन सभ्यताएं: कालीबंगा, आहड़, गणेश्वर, बालाथल और बैराठ।
-
राजस्थान के इतिहास की महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएं, प्रमुख राजवंश, उनकी
प्रशासनिक व राजस्व व्यवस्था, सामाजिक-सांस्कृतिक आयाम। -
स्थापत्य कला की प्रमुख विशेषताएं किले एवं स्मारक, कलाएं, चित्रकलाएं और
हस्तशिल्प। -
राजस्थान में स्वतन्त्रता आन्दोलन, राजनीतिक जनजागरण एवं प्रजामण्डल
आन्दोलन। - राजस्थान का एकीकरण।
- लोक भाषाएँ (बोलियाँ) एवं साहित्य।
- लोक संगीत एवं लोक नृत्य।
- सन्त, कवि, योद्धा, लोक देवता एवं लोक देवियाँ।
- मेले एवं त्यौहार, रीति रिवाज, वेशभूषा तथा आभूषण।
भारत एवं राजस्थान का भूगोल :
-
भारत के भौतिक स्वरूप पर्वत, पठार, मरूस्थल एवं मैदान। प्रमुख नदियां,
बांध, झीलें एवं सागर। वन्य जीव एवं अभयारण्य । -
राजस्थान के प्रमुख भौतिक स्वरूप जलवायु दशाएं, वनस्पति एवं मृदाएं।
नदियां, बांध एवं झीलें। राजस्थान के प्राकृतिक संसाधन खनिज सम्पदा, वन
सम्पदा, जल संसाधन, पशु सम्पदा। वन्य जीव, अभयारण्य एवं संरक्षण।
जनसंख्या वृद्धिः घनत्व, साक्षरता एवं लिंगानुपात। प्रमुख जनजातियों।
राजस्थान में पर्यटन।
राजस्थान पर विशेष बल के साथ भारतीय राजनीतिक व्यवस्था :
-
भारतीय संविधान की प्रकृति, प्रस्तावना (उद्देशिका), मौलिक अधिकार, राज्य
के नीति निर्देशक तत्व एवं मौलिक कर्त्तव्य। -
राजस्थान की राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था राज्यपाल, मुख्यमंत्री,
राज्य विधानसभा, उच्च न्यायालय, राजस्थान लोक सेवा आयोग, राज्य निर्वाचन
आयोग, राज्य सूचना आयोग, राज्य मानव अधिकार आयोग, राज्य का मुख्य सचिव,
जिला प्रशासन। - स्थानीय स्व-शासन एवं पंचायती राज ।
राजस्थान की अर्थव्यवस्था :
-
राजस्थान में कृषि एवं आर्थिक विकास – राजस्थान की प्रमुख फसलें, कृषि
आधारित उद्योग, प्रमुख सिंचाई परियोजनाएँ, मरू भूमि के विकास सम्बन्धी
परियोजनाएँ, हस्तशिल्प उद्योग, बेरोजगारी, सूखा और अकाल। -
राजस्थान में विभिन्न कल्याणकारी योजनायें, महात्मा गांधी राष्ट्रीय
ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MNREGA), विकास -
संस्थायें, लघु उद्यम एवं वित्तीय संस्थायें, पंचायती राज संस्थाओं की
ग्रामीण विकास में भूमिका। -
राजस्थान का औद्योगिक विकास प्रमुख उद्योग एवं औद्योगिक क्षेत्र। लघु,
कुटीर एवं ग्रामोद्योग। राजस्थान में ऊर्जा के विभिन्न स्त्रोत- जल
विद्युत, तापीय, अणु, पवन एवं सौर ऊर्जा।
दैनिक विज्ञान (EVERYDAY SCIENCE) :
-
भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन (Physical and Chemical Changes) ; ऑक्सीकरण
एवं अपचयन अभिक्रियाएँ (Oxidation and reduction reactions); उत्प्रेरक
(Catalysts)। -
धातु, अधातु एवं इनके प्रमुख यौगिक (Metals, non-metals and their
important compounds); सामान्य जीवन में प्रयुक्त कुछ महत्वपूर्ण यौगिक
(Some important compounds used in daily life)। -
कार्बन तथा कार्बन के महत्वपूर्ण यौगिक (Carbon and important compounds
of carbon) ; हाईड्रोकार्बन (Hydrocarbons); कार्बन के अपररूप
(Allotropes of carbon); क्लोरो-फ्लुओरो कार्बन या फ्रियॉन
(Chloro-FluoroCarbon or Freons); सी.एन.जी. (Compressed Natural Gas);
बहुलक (Polymers); साबुन एवं अपमार्जक (Soap and detergents) | -
प्रकाश का परावर्तन व इसके नियम (Reflection of light and its laws);
प्रकाश का वर्ण विक्षेपण (Dispersion of light); लेंस के प्रकार (Types
of lenses); दृष्टि दोष तथा उसका निवारण (Defects of vision and their
corrections) | -
अंतरिक्ष एवं सूचना प्रौद्योगिकी (Space and information technology);
भारत का अंतरिक्ष अनुसंधान कार्यक्रम (Space research programme of
India); सूचना प्रौद्योगिकी (Information technology)। -
आनुवंशिकी से सम्बन्धित सामान्य शब्दावली (General terminology related
to genetics) ; मेण्डेल के आनुवंशिकता के नियम (Mendel’s law of
inheritance); गुणसूत्रों की संरचना (Structure of Chromosomes);
न्यूक्लिक अम्ल (Nucleic Acids); प्रोटीन संश्लेषण का केन्द्रीय
सिद्धान्त (Central dogma of protein synthesis); मनुष्य में लिंग
निर्धारण (Sex determination in human)। -
पर्यावरण अध्ययन (Environmental study): पारिस्थितिक तन्त्र की संरचना
(Structure of ecosystems); पारिस्थितिक तन्त्र के जैविक घटक (Biotic
factors of ecosystem); पारिस्थतिक तंत्र में ऊर्जा प्रवाह (Energy
flowin ecosystem); जैव भू रसायनिक चक्र (Biogeochemical cycles); जैव
प्रौद्योगिकी सामान्य जानकारी (Biotechnology General information);
जैव-पेटेन्ट (Bio-patent); नई पादप किस्मों का परिवर्धन (Development of
new plant varieties); ट्रांसजेनिक जीव या पराजीनी जीव (Transgenic
organisms)। -
जन्तुओं का आर्थिक महत्व (Economic importance of animals); पादपों का
आर्थिक महत्व (Economicimportance of plants)। -
रक्त समूह (Blood groups); रक्ताधान (Blood transfusion) आर. एच. कारक
(Rh factor) (रोगाणु तथा मानव स्वास्थ्य (Pathogens and human health) ;
कुपोषण तथा मानव स्वास्थ्य (Malnutrition and human health)। मानव रोग
कारण एवं निवारण (Human disease: Causes and cures)।
तार्किक विवेचन एवं मानसिक योग्यता :
-
वैदिक विधि से पूर्ण संख्याओं का वर्ग, घनफल, वर्गमूल, घनमूल (6 अंकों की
संख्याओं तक)। -
गुणनखण्ड, बहुपद के गुणनखण्ड, समीकरण, दो चरों वाले रैखिक समीकरण,
द्विघात समीकरण, लघुगणक। -
अनुपात समानुपात, प्रतिशतता, लाभ-हानि, साझा, सरल ब्याज, चक्रवृद्धि
ब्याज, बट्टा। -
एक बिन्दु पर बनने वाले कोण एवं रेखाएँ, सरल रैखीय आकृतियाँ, त्रिभुजों
की सर्वांगसमता, समरूप त्रिभुज, कार्तीय निर्देशांक पद्धति, दो बिन्दुओं
के मध्य दूरियाँ, दो बिन्दुओं के मध्य दूरियों का आन्तरिक एवं बाह्य
विभाजन। -
समतल आकृतियों का क्षेत्रफल, वृत्त की परिधि एवं क्षेत्रफल, घन, घनाभ,
गोले, शंकु तथा बेलन के पृष्ठीय क्षेत्रफल एवं आयतन। -
कोण एवं उनके माप, न्यून कोणों के त्रिकोणमितीय अनुपात, त्रिकोणमितीय
सर्वसमिकाएँ, ऊँचाई दूरी की सामान्य समस्याएँ। -
आँकड़ों का चित्रों द्वारा निरूपण, केन्द्रीय प्रवृति के माप, माध्य
विचलन, जन्म-मृत्यु सांख्यिकी एवं सूचकांक। - साधारण मानसिक योग्यता।
- तर्कशक्ति और विश्लेषणात्मक योग्यता।
Language Knowledge Hindi :
- सन्धि और संधि विच्छेद ।
- सामासिक पदों की रचना और समास-विग्रह ।
- उपसर्ग ।
- प्रत्यय ।
- पर्यायवाची शब्द ।
- विपरीतार्थक (विलोम) शब्द ।
- अनेकार्थक शब्द ।
- शब्द युग्म ।
- संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, अव्यय, क्रिया ।
- शब्द शुद्धि अशुद्ध शब्दों का शुद्धीकरण और शब्दगत अशुद्धि का कारण ।
- वाक्य शुद्धि अशुद्ध वाक्यों का शुद्धीकरण और वाक्यगत अशुद्धि का कारण ।
- वाक्यांश के लिए एक सार्थक शब्द ।
- मुहावरे और लोकोक्तियाँ ।
- अंग्रेजी के पारिभाषिक (तकनीकी) शब्दों के समानार्थक हिन्दी शब्द ।
- कार्यालयी पत्रों से सम्बन्धित ज्ञान ।
Language Knowledge English :
- Tenses/Sequence of Tenses.
- Voice: Active and Passive.
- Narration: Direct and Indirect.
- Use of Articles and Determiners.
- Use of Prepositions.
-
Translations of Simple (Ordinary/Common) Sentences from Hindi to
English and vice-versa. - Glossary of official, Technical Terms (with their Hindi Versions).
- Synonyms.
- Antonyms.
- One word substitution.
- Comprehension of a given passage.
-
Knowledge of writing letters: Official, Demi Official, Circulars and
Notices.
कम्प्यूटर का ज्ञान :
- Characteristics of Computers.
-
Computer Organization including RAM, ROM, File System, Input &
Output Devices. MS-Office (Exposure of word, Excel/Spread Sheet, Power
Point).
समसामयिक घटनाएं :
-
राजस्थान, भारतीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय महत्व की प्रमुख समसामयिक घटनाएं एवं
मुद्दे। - वर्तमान में चर्चित व्यक्ति, स्थान एवं संस्थाएं।
- खेल एवं खेलकूद संबंधी गतिविधियां।
Rajasthan CET Form 2024 में आवेदन कैसे करें
-
ऑनलाइन आवेदन जमा करने से पहले,
SSO के पॉर्टल
पर रजिस्टर करे । -
recruitment app पर क्लिक करे , जिसमे OTR भरें डेपुटी जेलर पोस्ट के अप्लाई
बटन पर क्लीक करें -
इसके बाद दस्तावेजों को आवेदन प्रपत्र में पूछी गई सभी जानकारी ध्यान दें
सही-सही भरना है। - फिर अपने जरूरी डाक्यूमेंट्स, फोटो एवं साइनचर अपलोड करें।
-
इसके बाद विद्यार्थियों को अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना
होगा। - आवेदन फॉर्म को अंतिम रूप देने के बाद इसे अंतिम रूप से सबमिट कर देना है।
- अंत में आपको आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लेना चाहिए।
Rajasthan CET Form 2024 Important Links
| Start Date | 02 सितम्बर 2024 |
| Last Date | 01 अक्टूबर 2024 |
| Apply Online Link | Click Here |
| Official Notification | Click Here |
| Official Website | Click Here |
| Join WhatsApp Group | Click Here |
| Join Telegram | Click Here |
| Check All Latest Jobs | RK Student Point |
